Tuesday, November 20, 2018

India International Trade Fair 2018 information in Hindi

 भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2018


-14 नवंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (india International Trade Fair- ITTF) 2018 शुरू हुआ।

-भारत व्यापार संवर्द्धन संगठन (India Trade Promotion Organization- ITPO) द्वारा आयोजित यह महत्त्वपूर्ण व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर, 2018 तक चलेगा।

-इस बार भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का साझीदार देश अफगानिस्तान और फोकस देश नेपाल है। झारखण्ड इस मेले का फोकस राज्य है।

-राज्यों, सरकारी विभागों, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के लगभग 800 प्रतिभागी इस व्यापार मेले में भाग ले रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण दस्तकार, शिल्पकार और SMEs उद्यमी शामिल हैं।

-मेले में भाग लेने के लिये अफगानिस्तान, चीन, हॉन्गकॉन्ग, kirgizstaan, ईरान, म्याँमार, नेपाल, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, तुर्की, ट्यूनीशिया, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात ने पंजीकरण कराया है।

-इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा ‘हुनर हाट’ का का भी आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा दस्तकारों, शिल्पकारों को मौका-मार्किट मुहैया कराने के मिशन के तहत देश के विभिन्न भागों में आयोजित 'हुनर हाट' की श्रृंखला में यह 'हुनर हाट' आयोजित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Rajasthan Police Constable Cut Off 2025 | Expected & Previous Year

Rajasthan Police Constable Cut Off 2025 - Expected & Previous Year Rajasthan Police Constable Cut Off 2025 (Ex...